गौरीगंज, मार्च 5 -- अमेठी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अग्निशमन अमेठी की गाड़ी से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से पवित्र त्रिवेणी संगम का जल लाया गया है। अग्निशमन केन्द्र गौरीगंज पर अग्निशमन पुलिस द्वारा संगम का पवित्र जल आम जनमानस व श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि महाकुंभ पर्व की समाप्ति के अवसर पर अग्निशमन की गाड़ी से मंगलवार को प्रयागराज से त्रिवेणी संगम का पवित्र जल अमेठी लाया गया है। जिसे अग्निशमन पुलिस टीम अमेठी, रामनगर, मुंशीगंज, गौरीगंज, गांधीनगर, बाबूगंज, जायस, बहादुरगढ़, शाहमऊ एवं तिलोई सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को वितरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.