सीवान, दिसम्बर 1 -- दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा में एक अग्निशमन दल के सिपाही की शनिवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मृत सिपाही अरवल जिले के मकोरी निवासी उमेश सिंह का पुत्र बुंदेल कुमार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। बताया गया है कि जिले में तैनात सिपाही बुंदेल कुमार दरौंदा थाने के समीप एक निजी मकान में किराए के कमरे में रहता था। पत्नी करीब चार महीने पहले घर चली गयी थी तब से वह कमरे में अकेले ही रह रहा था। इधर शनिवार को घटना की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल की। पाया गया कि शव पंखे से एक कपड़े के सहारे लटक रहा था। बाद में शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.