गोपालगंज, अप्रैल 20 -- फुलवरिया। एक संवाददाता अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को मीरगंज के एक निजी शिक्षण संस्थान में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हथुआ अग्निशमनालय के पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से निपटने की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रधान अग्निक मोहम्मद इरशाद अंसारी, अग्निक मिथिलेश कुमार, ताप्ती और सुहानी आमिर ने प्रैक्टिकल प्रदर्शन कर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और आग से संबंधित सुरक्षा उपायों को लेकर अपनी जिज्ञासा भी साझा कीं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी जानकारी न केवल शिक्षाप्रद होती है, बल्कि आपात स्थिति में जीवन रक्षक भी साबित हो सकती है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.