नैनीताल, अप्रैल 10 -- नैनीताल। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हरनाम सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन केंद्र मल्लीताल में गुरुवार को आपदा राहत उपकरणों का परीक्षण किया। इस दौरान वुडन कटर, आयरन कटर, प्लूटो पंप समेत सभी उपकरणों की कार्यक्षमता जांची। दिवसाधिकारी एलएफएम राजकुंवर राणा ने कर्मियों को उपकरणों के संचालन की जानकारी दी। परीक्षण के दौरान सभी उपकरण पूरी तरह से कार्यशील पाए गए। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के लिए समय-समय पर इस प्रकार की तैयारियां आवश्यक हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जल्द सहायता दी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.