सीवान, जनवरी 16 -- दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क पर झोर पुल से दक्षिण अग्निशमन विभाग के कार्यालय के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करने टीम गुरुवार को पहुंची। टीम ने सीओ दरौंदा द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि की मापी की गई। मापी के बाद टीम के सदस्यों ने बताया कि भवन निर्माण के लिए 28 डिसमिल भूमि की आवश्यकता है। लेकिन स्थल निरीक्षण के दौरान 18 डिसमिल ही खाली भूमि पाई गई। शेष भूमि अतिक्रमण कर ली गई है। ऐसे में 18 डिसमिल उपलब्ध भूमि पर भवन निर्माण सम्भव नहीं है। इसकी रिपोर्ट हम सीओ दरौंदा को देंगे। सम्बंधित विभाग को भी इसकी सूचना दी जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कई बार इस भूमि का निरीक्षण व मापी कराई गई है। निरीक्षण के दौरान जेई रामबाबू कुमार, भवन निर्माण करने वाले संवेदक व अग्निशमन टीम उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.