मोतिहारी, मार्च 24 -- पताही, एसं। क्षेत्र में बढ़ी अग्नि कांडो को देखते हुए अग्निशमन विभाग के पताही थाना के कर्मी ऋषिकेश कुमार शर्मा और मुनीब चौधरी के ने गांव गांव जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कर्मी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोगों को आग से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र में आग की घटना कम हो सके। दोनों कर्मियों ने मिर्जापुर, नन्हकार, नॉनफरवा, विरती, बराशंकर आदि गावों में घूम कर लोगों को बताया कि पछुआ हवा चलने से पहले सुबह 7:00 बजे खाना बना लें। पछुआ हवा बंद होने के बाद शाम 6:00 के बाद खाना बनाना शुरू करें। साथ ही चूल्हे से निकली हुई गर्म राख को पानी से ठंडा कर ही बाहर फेंके। अपने दरवाजे पर अलाव लगाते समय वहां पानी की व्यवस्था पहले से कर के रखें। खेत खलिहान में बीड़ी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.