हरिद्वार, मार्च 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अग्निशमन अधिकारी परीक्षा-2024 के प्रश्न-पत्र- सामान्य विज्ञान एवं गणितीय अभियोग्यता (वैकल्पिक विषय- जीव विज्ञान) तथा सामान्य विज्ञान एवं गणितीय अभियोग्यता (वैकल्पिक विषय-गणित) की चारों सीरीज (ए, बी, सी, डी) की औपबन्धिक आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिएगए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों 13 मार्च 2025 तक तक दर्ज करा सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि इसके अतिरिक्त ई-मेल,डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। बताया कि अग्निशमन अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन नौ फरवरी 2025 किया गया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.