दुमका, नवम्बर 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड के तेलियाडीह गांव के रहने वाले श्रीजल टुडू ने अपने गांव से भारतीय सेना में भर्ती होने वाले पहले युवक होने का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूरी करने के पश्चात दुमका स्थित जय जवान एकेडमी में आने पर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। अग्निवीर श्रीजल अपने पिता शिवलाल टुडू, बड़े भाई लीलू टुडू और जीजा सुरेश मरांडी के साथ एकेडमी पहुंचकर एकेडमी के संचालक एक्स मार्कोस कमांडो राज कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अपना अनुभव साझा करते हुए अग्निवीर श्रीजल टुडू ने कहा कि जब रामगढ़ प्रखंड के ही ताराटिकर गांव के संतोष मुर्मू का चयन भारतीय सेना में हुआ था तब उन्हें संतोष मुर्मू के माध्यम से जय जवान एकेडमी के बारे में जानकारी मिली। उसके पश्चात वह दुमका आकर एकेडम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.