मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अग्निवीर वायु म्यूजिशियन बनने के लिए हाईस्कूल के बच्चों के बीच अभियान चलेगा। हाईस्कूल के हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया है कि यह 10वीं पास बच्चों के लिए है। ऐसे में अपने स्कूल में बच्चों को इसके आवेदन से लेकर अन्य प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे। जिले में 200 से अधिक स्कूलों में म्यूजिक टीचर हैं। ऐसे में वे बच्चे जो म्यूजिक से जुड़ाव रखते हैं, इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित गाइडलाइन स्कूलों को भेजा गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें। गाना और संगीत से जुड़े बच्चों को वायुसेना में कैरियर बनाने का मौका दिया गया है। अग्निवीर वायु म्यूजिशियन रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म लिंक भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.