पौड़ी, दिसम्बर 21 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश गोदियाल ने रविवार को श्रीनगर विधानसभा के राठ क्षेत्र के जगतपुरी चौथान, बूंगीधार, चौखाल आदि इलाकों का भ्रमण कर जनसंपर्क व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी बार गोदियाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बूंगीधार में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि चौथान क्षेत्र में सबसे अधिक युवा फौज में भर्ती होते थे लेकिन सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया है। इस योजना के लागू होने के बाद युवाओं का भविष्य अधंकारमय हो गया है। आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर विपक्षी पार्टियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के वोट काटे जाने का काम किया जा रहा है।...