हापुड़, जनवरी 1 -- अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती में मेडिकल कराने का झांसा देकर 1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी हरीशचन्द्र शर्मा ने इस संबंध में भाजपा विधायक राम पाल वर्मा 160-बालामऊ, हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमें उल्लेख किया कि वह अपने भतीजे सक्षम शर्मा को अग्निवीर एयरफोर्स फेज-द्वितीय नॉन टेक्निकल भर्ती 2024 के तहत बिहार के पटना में फिजिकल टेस्ट कराने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात विशाल त्रिपाठी नामक व्यक्ति से हुई, जिसने अपने डॉक्टरों से पहचान होने का दावा करते हुए मेडिकल कराने की गारंटी दी। आरोपी ने पैसे से काम हो जाने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग तिथियों में बैंक खातों, बारकोड व नकद के माध्यम से कुल 1.90 लाख रुपये ले लिए।पी...