बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। गौर क्षेत्र के दो युवाओं को अग्निवीर सेवा में भर्ती होने पर पंडित महोदव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विकास मौर्य व उमेश बभनान कस्बे के ढड़ौवा मेंहनिया गांव के निवासी हैं। दोनों बच्चों ने वर्ष 2020 में इसी विद्यालय से कृषि वर्ग में इंटर शिक्षा प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों युवा सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे थे। जिसमें इनकी मेहनत से दोनों युवाओं को अग्निवीर सेवा में भर्ती में सफलता हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.