वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निवीर भर्ती परीक्षा और रैली के बाद परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब इनकी ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवानगी शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को उनके रैंक और जिले के अनुसार छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में बुलाया जा रहा है, इसके बाद उनको ट्रेनिंग सेंटरों के लिए भेजा जा रहा है। इस पर वाराणसी के परिक्षेत्र के 12 जनपदों में 2946 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें आजमगढ़ जिले के 236, बलिया के 428, भदोही के 63, चंदौली के 244, देवरिया के 200, गाजीपुर के 557, गोरखपुर के 399, जौनपुर के 212, मऊ के 188, मिर्जापुर के 90, सोनभद्र के 14, वाराणसी के 315 युवा हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटरों के लिए अभ्यर्थियों को कार्यालय में रिपोर्टिंग के लिए बुलाया जा रहा है। दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.