लखनऊ, फरवरी 13 -- छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती रैली के आठवें दिन शुक्रवार को हमीरपुर और उन्नाव जिले के युवाओं ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए अपनी किस्मत आजमाई। कड़े सुरक्षा घेरे और पारदर्शी व्यवस्था के बीच कुल 794 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। भर्ती कार्यालय लखनऊ के मुताबिक, शुक्रवार को हमीरपुर जिले की हमीरपुर, राठ, सरीला व मौदहा तहसील और उन्नाव जिले की सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव सदर, पुरवा, बीघापुर व बांगरमऊ तहसीलों के युवाओं को बुलाया गया था। इस भर्ती के लिए कुल 1083 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 794 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। शुक्रवार को बायोमीट्रिक पहचान व अन्य औपारिकताओं के बाद सुबह सात बजे अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू हुई। इसके बाद लम्बी कूद व बाधाओं को पार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.