मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अग्निवीरों की बहाली प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन और सेना ने संयुक्त रूप से तैयारी शुरू कर दी है। 400 मीटर का रनिंग ट्रैक सेना ने चक्कर मैदान में तैयार कर लिया है। वहीं मार्शलिंग, बैचिंग, शैक्षणिक जांच और मेडिकल जांच के लिए पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया है। दो से तीन दिन में पंडाल तैयार हो जाएगा। वहीं चक्कर मैदान की बैरिकेडिंग भी शुरू कर दी गई है। रनिंग ट्रैक के अंदर व्हाइट फ्लैग (असफल अभ्यर्थियों के लिए) भी जगह का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी विशेष बैरिकेडिंग होगी। अभ्यर्थियों को अग्निवीर बहाली के लिए चक्कर मैदान के दक्षिणी हिस्से यानी रेस कोर्स मोहल्ला के समाने से दी जाएगी। बताया जाता है कि अभ्यर्थियों को बहाली की तिथि के एक दिन पूर्व ही रिपोर्ट करने के लिए हिदायद दी गई है, ताकि अभ्य...