मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अग्निवीर बहाली प्रकिया के तीसरे दिन गुरुवार को बेतिया (पश्चिम चंपारण) और सीतामढ़ी के 12 सौ अभ्यर्थियों से शारीरिक दक्षता जांच में दमखम दिखाया। इनमें 350 अभ्यर्थियों ने पहली बाधा पार की। इन युवाओं को मेडिकल जांच के लिए अलग-अलग तारीखों पर चक्कर मैदान में बने मेडिकल कैंप में बुलाया गया है। यहां फिट पाये जाने के बाद इनका अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। बुधवार की देर रात करीब ढाई बजे के बाद साउथ चक्कर मैदान स्थित 7 रेस कोर्स में बने इंट्री गेट से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक से थंब इंप्रेशन की जांच के बाद बैच तैयार कर शारीरिक दक्षता की जांच शुरू की गई। इस दौरान तीन अभ्यर्थी ट्रैक पर गिरने से चोटिल हो गए। इनका इलाज किया गया। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.