वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से पहली अप्रैल तक होगा। भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने अभ्यर्थियों से तय अवधि में केवल सेना की अधिकृत वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की है। पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी https://joinindianarmy.nic.in/BRAVOApplicantEligibility.htm पर भी देख सकते हैं। कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाकर या पूर्व में बनाए गए आईडी से लॉगिन कर संबंधित भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। इसके बाद पात्रता के अनुसार श्रेणी चयन कर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के लिए आवेदन करना होगा। प्रति आवेदन 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। आवेदन के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा का प्रवे...