जहानाबाद, अप्रैल 7 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी अंचल कार्यालय में सोमवार को अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी के द्वारा पीड़ित परिवार को 12000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि रविवार की रात मखदुमपुर गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई थी। जिसके कारण गृह स्वामी को भोजन के लाले पड़े थे। घटना की जानकारी पाकर अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित रविश पासवान की पत्नी को 12000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं अंचलाधिकारी के द्वारा रहने के लिए एक त्रिपाल भी दिया गया। इस मौके पर अंचल क्लर्क धनंजय कुमार, अंचल प्रधान लिपिक सुजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.