दरभंगा, मार्च 2 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड की मेकना बेदा पंचायत स्थित सहनी टोल के अग्निपीड़ित परिवारों को शनिवार को अंचल प्रशासन की ओर से रुपए सहित राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी। मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम नंदन यादव व स्थानीय मुखिया दयाराम मुखिया की मौजूदगी में अंचल प्रशासन की ओर से राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार ने राहत समाग्री उपलब्ध करायी। पीड़ित सभी 10 परिवारों को 12-12 हजार रुपए का चेक एवं एक पॉलिथीन दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...