लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- मकसूदपुर। पसगवां ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों लगी आग से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम दिलावल नगर में शार्ट सर्किट से लगी आग में कई परिवारों की झोपड़ी सहित गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया था। भाजपा के बरवर मंडल अध्यक्ष अनुज सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवारों को ऊनी कपड़े, कम्बल व राशन आदि सामग्री उपलब्ध करवाई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...