मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि अग्निपीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर पीएम आवास का लाभ मिलेगा। वे गुरुवार को रामपुरमनी में अग्निपीड़ितों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार रुपए की सहायता तत्काल उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इसको लेकर प्रशासन से बात हो गई है। वे रजनी देवी से मिलकर ढांढस बंधाया। मुखिया राहुल कुमार और सीओ पल्लवी कुमारी से पीड़ितों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही किसी तरह की कमी और असुविधा नहीं हो, इसे गंभीरता से लेने की बात कही। इस मौके पर सकरा बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, मंडल अध्यक्ष मुरौल अशोक भगत, मंडल अध्यक्ष अर्जुन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.