चतरा, जनवरी 4 -- गिद्धौर प्रतिनिधि अग्निपथ योजना के तहत सेना में चयनित प्रखंड मुख्यालय के प्रमोद कुमार दांगी के पुत्र विवेक कुमार को शनिवार को परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशिक्षण के लिए भावभीनी विदाई दी। युवक के चयन की खबर से परिवार में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर एवं तिलक लगाकर उसका उत्साहवर्धन किया। वहीं ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि विवेक का अग्नि वीर में चयन रांची में दिसंबर 2025 में हुआ था। जबकि प्रशिक्षण महाराष्ट्र के अहमदनगर पुणे में पांच जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। फोटो20- अग्निवीर को विदाई देते परिजन *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.