मधुबनी, नवम्बर 27 -- झंझारपुर। झंझारपुर प्रखंड की बलनी पंचायत के औझौल गांव के वार्ड नंबर सात में गुरुवार की सुबह जीवछ पंडित और उनके सहोदर भाई शोभित पंडित के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। दोनों भाई खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। यह अग्निकांड दोनों परिवारों के लिए एक बड़ी विपत्ति लेकर आया। आग की चपेट में आने से 60 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान और महीनों का जमा किया हुआ राशन पूरी तरह जलकर राख हो गया। शोभित पंडित के ये 60 हजार रुपये तीन दिन पहले ही पिता के वार्षिक श्राद्ध कर्म में हुए खर्च के मद में दुकानदारों का उधार चुकाने के लिए रखे गए थे। न केवल भौतिक सामान, बल्कि बच्चों के कई शैक्षिक प्रमाण पत्र भी जलकर नष्ट हो गए, जिससे उनके भविष्य पर भी संकट आ गया है। आग लगने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.