लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से गरीब की झोपड़ी सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। नकटी गांव से बाहर कुछ दूरी पर सुरेश गिरि की फूस की झोपड़ी बनी थी। सोमवार दोपहर झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल पुनीत कुमार ने बताया कि सर्वे कर घटना की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.