चम्पावत, फरवरी 2 -- चम्पावत। बाराकोट डुंगराओड़ में अग्निकांड से प्रभावित परिवार को प्रशासन ने राहत सामग्री वितरित की। राजस्व विभाग एवं रेडक्रॉस की ओर से कंबल एवं बर्तन सेट दिए। इसके अलावा पूर्ति विभाग ने खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई। प्रशासन ने बताया कि पीड़ित को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता की आख्या प्रेषित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...