बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- ललिया संवाददाता। बीते 10 दिसंबर को मथुरा बाजार के अज्ञात कारणों से विपुल मिश्रा के घर आग लग गई थी। सोमवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी ने पीड़ित जनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया। मथुरा बाजार में हुए अग्निकांड घटना की सूचना पर पहुंचे सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को श्री विपुल मिश्रा के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में मोबाइल फोन टैबलेट नकदी कपड़े बिस्तर सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर खाक हो गई थी। जिससे पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दुखद घटनाएं परिवार को भीतर से तोड़ देती है। संगठन का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे और संकट की घड़ी में सहयोग करें। सवर्ण आर्मी ने केवल आर्थिक सहायता की बल्कि हर स्तर पर पीड...