सीतामढ़ी, मार्च 7 -- पुपरी। मधुबनी गांव में अग्निकांड की घटना को लेकर पीड़ित व्यक्तियों ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को नामजद आरोपी बनाया गया है। अग्निपीड़ित संजय मुखिया वगैरह द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि घर के ऊपर से 11 हजार बोल्ट धारा प्रवाहित होने वाली बिजली का तार गुजर रहा है। इससे प्राय: चिंगारी निकलता है। इसकी सूचना बिजली विभाग के पदाधिकारियों को पूर्व में दी गई थी। 03 मार्च को 11 हजार बोल्ट धारा प्रवाहित होने वाली तार से निकली चिंगारी से अग्निकांड हो गया। इसमें जिनिश मुखिया, गोविंद मुखिया, बालेश्वर मुखिया, संजय मुखिया, रामस्नेही मुखिया, चंदू मुखिया, रविन्द्र मुखिया, कृष्णा मुखिया, धर्मेंद्र मुखिया व श्रवण मुखिया का कच्चा, अर्ध पक्का घर जल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.