गौरीगंज, अप्रैल 23 -- अग्निकांड की घटनाओं में कच्चा मकान और फसल जली अग्निकांड की घटनाओं में कच्चा मकान और फसल जली सिलेंडर में भी हुआ विस्फोट बड़ा हादसा टला अमेठी। संवाददाता जिले में बुधवार को आग की दो घटनाएं सामने आईं। जिनमें एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई और एक किसान की तैयार फसल खेत में ही खाक हो गई। तेज धूप और लू के बीच चली तेज़ हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए। दोनों ही घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पहली घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के सारीपुर रैकवारन का पुरवा गांव की है। गांव निवासी डब्लू सरोज के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.