बदायूं, फरवरी 5 -- बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम अगोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के शरीर पर सुन्न दाग-धब्बों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पहुंचे भुवनेश कुमार ने बच्चों का परीक्षण कर कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक बृजेश शर्मा, सहायक अध्यापक मनोज कुमार सक्सेना समेत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...