दुमका, फरवरी 22 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत अगोयाबांध गांव स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 151 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव के बड़ा तालाब में कलश भरकर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। कथा का शुभारंभ वृंदावन से पधारे श्रीरामविलास शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से किया गया। उन्होंने भागवत महापुराण की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है। इस धार्मिक अनुष्ठान में गोपाल यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा के मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.