बक्सर, अप्रैल 5 -- संकट सरकार द्वारा केवाईसी कराने की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई केवाईसी नहीं कराने वाले बुजुर्गों का राशन कार्ड से कटा नाम डुमरांव, निज संवाददाता। बढ़ती उम्र के चलते अनेक बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनकी हाथ की लकीर मिट गई है अथवा स्पष्ट नजर नहीं आती है। ऐसे में किसी भी दस्तावेज पर उनके अंगूठे का निशान सही नहीं आता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सभी कार्डधारियों के अंगूठे का निशान कार्ड के सत्यापन के लिए लगाया जाना था। लेकिन, बहुत से बुजुर्ग हाथ की लकीर मिट जाने के कारण नहीं लगा पाए हैं। वैसे लोगों का राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया है। नाम हट जाने से उन्हें खाद्यान्न से वंचित होना पड़ रहा है। जदयू के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री के सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार ने चिंता व्यक्त करते हुए बुजुर्गों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.