आरा, जनवरी 5 -- आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट पटना में अपील दायर की गई है। भाकपा माले के प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार ने यह याचिका दाखिल की है, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। पूर्व विधायक और अगिआंव विधानसभा से भकपा माले के प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश रंजन ने आरोप लगाया है कि चुनाव में व्यापक गड़बड़ियां की गई हैं। इस वजह से उन्हें महज 95 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बताया कि चुनाव प्रक्रिया की घोषणा से पहले और बाद तक कई ऐसे मामले और भ्रष्ट आचरण सामने आए, जिन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की संभावना को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई। कहा कि निर्वाचन नियमावली से विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हट...