आरा, फरवरी 4 -- अंतिम न्याय भी मुझे और साथियों को जरूर मिलेगा : मनोज मंजिल गड़हनी, एक संवाददाता। अगिआंव विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज मंजिल सहित निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए लीव ग्रांट (छुट्टी अनुदान) दिया है। बता दें कि हत्या के एक मुकदमे में निचली अदालत ने पूर्व विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा बरकरार रही थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि सच्चाई की लड़ाई में यह पहली जीत है। भाजपा और विपक्षियों की ओर से उन्हें और उनके 23 साथियों को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया था। पूरा विश्वास है कि हम इस लड़ाई को जीतेंगे। अंतिम न्याय भी मुझे और साथियों को जरूर मिलेगा।

हिंदी हिन्दु...