जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- मेहंदिया। कलेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अगानूर बाजार से शनिवार की सुबह एक बाइक से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई है, जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि कलेर पुलिस शनिवार की सुबह अगनूर बाजार में गस्ती कर रही थी, इसी दरमयान संदेहास्पद स्थिति में एक बाइक दिखी। जब इसकी जांच की गई तो बाइक पर एक बोरे में 30 लीटर देसी शराब मिली। पुलिस को देखते ही बाइक सवार शराब छोड़कर भाग गया। जिसके बाद उक्त बाइक को शराब के साथ थाना लाया गया एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...