सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सीतामढ़ी। मानसून की बेरुखी से बीते जून और जुलाई माह में जिले में बारिश न के बराबर हुई। हालांकि अगस्त में बारिश की स्थिति सुधरी तो खेतों के साथ-साथ किसानों के चेहरे पर खुशहाली दिखने लगी। जिला सांख्यिकी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 19 अगस्त तक जिले में 211.2 एमएम औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महीने के शेष बचे 10 दिनों में भी बेहतर बारिश की संभावना है। उनके अनुसार छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले में अगस्त में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता रहने पर औसतन 11 से 12 दिन तक बारिश होती है। इस महीने कमोबेश इतने दिनों तक बारिश हो चुकी है। लेकिन खंडित बारिश होने के कारण मात्रा कम रही है। उन्होंने बताया कि इसका कारण दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.