बस्ती, मई 15 -- बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष, भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, शौचालय ब्लॉक एवं भवन मरम्मत कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि पांच कक्षों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शौचालय ब्लॉक के कक्ष पर छत पड़ गयी है। भौतिक व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष पर छत नहीं पड़ी है। डीएम ने निर्देश दिया कि 15 दिवस में छत पड़ जाए। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के सहायक अभियन्ता ने निर्माण कार्य अगस्त 2025 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रधानाचार्य निर्माण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें। अधिशासी अभियन्ता निर्धारित अवधि अगस्त 2025 के पहले निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इस मौके पर डीआईओएस जगदीश प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.