बेगुसराय, जुलाई 21 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक संवाद समिति की बैठक सोमवार को बड़ी पोखर स्थित एक भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं जीडी कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. लाल बहादुर सिंह ने की। बैठक में संतोष महतो, नवल किशोर सिंह, चंद्रदेव वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश महतो, पत्रकार वतन कुमार, विनय कुमार अम्बष्ट सहित कई बुद्धिजीवी शामिल हुए। नागरिक संवाद समिति ने वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ आयोजित नागरिक प्रतिवाद को सफल बनाने में शहरवासियों की भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान की जा रही भारी लापरवाही और बड़ी संख्या में गरीब, दलित-पिछड़ों के नाम मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.