बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ में शनिवार को अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम से निकला मार्च पुलपर होते हुए गांधी मैदान पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि आज देश की एकता और अखंडता खतरे में है। इस देश को महापुरुषों ने बलिदान देकर कांग्रेस के नेतृत्व में आजाद करवाया था। बापू ने आज के ही दिन वर्ष 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.