अयोध्या, फरवरी 1 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र से अगवा 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पुलिस अगवा करने के आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में काम करने के लिए घर से निकली उसकी पुत्री वापस घर नहीं लौटी। अस्पताल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि पुत्री को बहराइच जिले का रहने वाला एक युवक लेकर गया है। परिजन की ओर से दिए गए मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद प्रसाद का कहना है कि बरामद युवती को मेडिकल के लिए भेजवा आरोपी की तलाश कराई जा रही है। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...