बेगुसराय, मार्च 19 -- मटिहानी,एक संवादाता। दोस्ती का हवाला देकर दीपक कुमार उर्फ चिप्पू को दोस्तों ने बुलाकर पहले अपहरण कर लिया। उसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए दोस्तों ने मिलकर मकई के खेत में लेकर गड्ढा खोद उसमें दफन कर दिया। खेत से दुर्गंध मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मटिहानी थाना की पुलिस ने बुधवार को गड्ढा खोदकर अंदर से शव को बाहर निकाला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक रामदीरी नकटी चौधरी पट्टी निवासी स्व हरिकिशोर सिंह के करीब 40 वर्षीय पुत्र था। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। रोते बिलखते पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.