महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाते समय एक माह पूर्व अपहृत की गई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने दर्ज मुकदमें में जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। तीनों नाबालिग छात्राएं कुछ माह पूर्व घर से स्कूल के लिए निकली थीं। रास्ते से ही तीनों अचानक लापता हो गई थी। तीनों नाबालिगों के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस एक आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच करवाई में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने शनिवार को सूचना मिलते ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीनों छात्राओं को बरामद...