मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 15 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम दिनरात एक किए हुए हैं। मंगलवार को पुलिस बरामद किशोरी को लेकर जनपद में पहंुच जाएगी। थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा किशोरी की बरामदगी के लिए टीम के साथ फ्लाइट से महाराष्ट्र पहुंचे थे। दूसरी टीम सड़क के रास्ते दो दिन पूर्व ही शहर से निकल गयी थी। गांव मिमलाना निवासी किशोरी का दूसरे वर्ग के मुदस्सिर ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली, डीएम कार्यालय, पुलिस कार्यालय व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवा...