बुलंदशहर, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से छह दिन पहले अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने आरोपी संग बरामद कर लिया है। प्रेमिका अब थाने में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है, लेकिन प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। किशोरी के परिजन दरोगा पर जबरन शादी कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बता दे कि एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी गत दस फरवरी को अगवा हुई थी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। देर रात पुलिस किशोरी को आरोपी के साथ हापुड़ जिले से बरामद कर थाने ले आई।सूचना पर किशोरी के परिजन भी थाने पर आ गए।किशोरी के भाई ने बताया कि जबरन दरोगा आरोपी से शादी कराने का दबाव बना रहे है।जबकि किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। उधर प्रेमी ने प्रेमिका से ...