मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- बोचहां। हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की किशोरी को अगवा कर लिया। आरोपित उसे ट्रेन दिल्ली ले जा रहा था। पुलिसिया दबिश के बाद दोनों गाजियाबाद से लौट गए। शहर पहुंचते ही युवक फरार हो गया। हालांकि, हथौड़ी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। गुरुवार को एसआई महावीर कुमार किशोरी को महिला सिपाही के साथ गरहां थाना लेकर पहुंचे, जहां बयान दर्ज कराया गया। हथौड़ी थानेदार देवेंद्र चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले अगवा किशोरी को बरामद कर लिया गया। बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...