कौशाम्बी, जून 22 -- किशोरी को अगवा कर दुराचार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार सुबह महेवाघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 13 मई 2024 की शाम खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। सुराग नहीं लगने पर पीड़िता के पिता ने 19 मई 2024 को स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश आरंभ की। 18 अप्रैल 2025 को उसे बरामद किया गया। बरामदगी के बाद कोर्ट को दिए गए बयान में किशोरी ने आरोप लगाया कि इलाके के अंधावां गांव निवासी संदीप पुत्र समेर ने उसे अगवा कर लिया था। कई बार दुष्कर्म भी किया। किशोरी के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.