मेरठ, फरवरी 9 -- परीक्षितगढ़। ग्राम अगवानपुर निवासी एक वृद्ध की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पत्नी ने पड़ोसियों पर करंट लगाने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, मृतक के बेटों ने मां द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। ग्राम अगवानपुर निवासी 75 वर्षीय मूलचंद अपनी पत्नि चंदा के साथ गांव में ही रहता था। उसके बेटे बाहर नौकरी करते हैं। शनिवार देर रात मूलंचद की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नि चंदा ने रंजिश के चलते पड़ोसियों पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात दंपति को करंट लगा था जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.