कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार , वरीय संवाददाता कटिहार जिले में ठंड का कहर लगातार जारी है। शनिवार और रविवार की सुबह जिले का अधिकांश इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। खासकर सुबह और शाम के वक्त कनकनी बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 48 घंटे तक जिले में मौसम का मिजाज लगभग यथावत रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहेगी, जिससे ठंड का एहसास और अधिक होगा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान...