समस्तीपुर, मार्च 22 -- पूसा, निसं। उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बादल रहने का अनुमान है। इस दौरान अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा-बूंदी हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ एव शुष्क रहने की सम्भावना है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 25 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 4 से 9 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। इस बीच 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 78 से 90 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री एवं न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.