कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार। कटिहार और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आसमान में 80 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे और देर शाम तक 7.2 मिमी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार की अल सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे रात के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवा चल रही थी, लेकिन अब उसकी जगह पुरवा हवा चलेगी। शुक्रवार को पछुआ हवा आठ से 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ था। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से नमी बढ़ेगी और बारिश की संभावना भी प्रबल होगी। बारिश से किसानों को राहत: मौसम में हो रहे इस बदलाव से किसान...