कटिहार, मार्च 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार एवं आसपास के इलाके में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान स्थिर बना हुआ था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को कटिहार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बदलते मौसम के चलते हवाओं की दिशा में भी परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो सकता है, जिससे ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से बह सकती हैं। सुबह व शाम में ठंड का अहसास शहरवासियों ने भी सुबह और रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.